सरदार पटेल की पुण्यतिथि Sardar Patel Death Anniversary
आज यानी 15 दिसंबर 2020 को सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें हम लौह पुरुष के नाम से भी जानते हैं, उनकी पुण्यतिथि हैं| सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था, जो उस वक्त ब्रिटिश भारत में बंबई प्रेसीडेंसी के अंतर्गत आता था| सरदार झवेर भाई पटेल और लाडबा देवी की चौथी संतान थे| सरदार पटेल ने 22 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास की और आर्थिक तंगी के कारण स्कूली शिक्षा के बाद पढ़ नहीं सके, लेकिन उनका जुनून ऐसा की किताबें लेकर जिला अधिकारी की परीक्षा की तैयारी में लग गए उनकी मेहनत का परिणाम उन्हें मिला और उन्होंने इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए| इसके बाद वे 36 साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए और वहां से वकालत की पढ़ाई की| वकालत का कोर्स जो कि 36 महीने का हुआ करता था उसे पटेल ने सिर्फ 30 महीनों में पूरा कर लिया, इससे हम पता लगा सकते हैं कि वह कितने कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे होंगे| सरदार पटेल बहुत ही धैर्यवान व्यक्ति थे, 1909 में जब उनकी पत्नी का निधन हुआ उस दौरान वह कोर्ट में वकालत कर रहे थे, उस वक्त किसी ने कागज के टुकड़े पर लिखकर उन्हें यह दुखद खबर दी, परंतु उ...