Post office-Minimum 500 Balance to be Maintained डाकघर सेविंग अकाउंट में न्यूनतम ₹500 बैलेंस रखना जरूरी

 



क्या आपका भी पोस्ट ऑफिस में कोई सेविंग अकाउंट है, अगर है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, पोस्ट ऑफिस ने अपने ग्राहकों के लिए सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने का नियम लागू कर दिया है|अब यानी 11 दिसंबर 2020 से आपको अपने पोस्ट ऑफिस खाते में ₹500 का न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य होगा, यदि आप ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं तो ₹100 मेंटेनेंस चार्ज के रूप में काट लिए जाएंगे और उसके ऊपर जीएसटी भी लगेगा|चार्जेस कटने के बाद यदि अकाउंट में बैलेंस शून्य हो जाता है तो अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा|


डाकघर में न्यूनतम ₹500 से नया अकाउंट खोला जा सकता है, पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट पर 4 फ़ीसदी का ब्याज मिलता है, ब्याज के कैलक्युलेशन महीने की दसवीं तारीख और महीने की आखिरी तारीख के बीच मिनिमम बैलेंस राशि के आधार पर किया जाता है| यह खाता सिंगल (एकल) या जॉइंट (संयुक्त) रूप से खुलवाया जा सकता है, 10 साल से अधिक उम्र के नाबालिक के नाम पर या दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं, बचत खाता खुलवाने के लिए नॉमिनी आवश्यक होगी|

पोस्ट ऑफिस की निर्देशानुसार 3 साल में कम से कम एक बार निकासी या जमा कराना जरूरी है, आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस में चेक, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एक बचत खाते से दूसरे बचत खाते में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है|

 कुछ बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है 

न्यूनतम ₹50 निकाल सकते हैं निवेश की अधिकतम कोई सीमा नहीं, 

हर महीने की 10 तारीख और अंतिम तारीख के बीच न्यूनतम बैलेंस के आधार पर होगी ब्याज की गणना इस दौरान न्यूनतम ₹500 बैलेंस नहीं होने से नहीं होगी ब्याज की गणना, 

आयकर कानून की धारा 80 टीटीए के तहत ₹10000 तक के ब्याज पर कोई कर नहीं लगेगा|

Comments

Popular posts from this blog

SSC CHSl भर्ती 2020 SSC CHSL Recruitment 2020

राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा में 13 लाख आवेदन

राजस्थान में भाजपा कांग्रेस ने मिलाया हाथ Rajasthan-BJP Congress help each other to keep Regional Parties out