SSC CHSl भर्ती 2020 SSC CHSL Recruitment 2020

 


SSC CHSL Recruitment 2020 अंतिम दिनांक 15 दिसंबर 

कर्मचारी चयन आयोग में SSC CHSL भर्ती 2020   

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा भारत के सभी राज्यों के अंतर्गत SSC के माध्यम से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2020 हेतु SSC Exam Notification आमंत्रित किए हैं, SSC CHSL Jobs Notification के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी जो Staff Selection Commission द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं (10+2) अंतिम तिथि के पूर्व संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में भारत के सभी राज्य की स्थानीय निवासी SSC CHSL Online Application Form प्रस्तुत कर सकते हैं।

SSC CHSL 2020  आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु परीक्षा के वर्ष में 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान होता है। 

जरूरी योग्यताएं

देश के किसी भी बोर्ड से 12वीं (10+2 प्रणाली से) पास कर चुके युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 (सीएचएसएल) में अभ्यर्थियों के लिए अनुमानित पोस्ट का विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया गया। सीएचएसएल 2020 परीक्षा से केन्द्रीय विभागों में डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ), लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (जेएसए) एवं पोस्टल असिस्टेंट (पीए) के विविध पदों पर भर्ती की जाएगी। एसससी की ओर से जारी वैकेंसी डिटेल्स के अनुसार कुल 4726 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 


वैकेंसी डिटेल के मतुाबिक एलडीसी-जेएसए के सभी वर्गों में 1538 पदों पर भर्ती की जाएगी। पीए और एसए पद 3181 एवं डीईओ के 7 पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ब्यूरो ऑफ रिसर्च डेवलपमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, सेन्ट्रल एडमिनेस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल, सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सीजीए, सीजीडीए, कस्टम, एक्साइज, आदि में की जाएगी। पदों का विवरण आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सीएचएसएल-2020 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक प्रस्तावित है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 है।

चार प्रकार के पदों पर होगी भर्ती

1- लोवर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट: पे लेवल -2 (Rs.19,900- 63,200)

2- पोस्टल असिस्टेंट (PA)/सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA):  पे लेवल -4 (Rs. 25,500- 81,100)

3- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): पे लेवल -4 (Rs. 25,500-81,100) और लेवल-5 (Rs.29,200-92,300)

4- डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘A’: पे लेवल -4 (Rs. 25,500-81,100)


SSC CHSL 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां -

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 15-12-2020

आवेदन की ऑनलाइन रसीद पाने की अंतिम तिथि - 15-12-2020

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि -17-12-2020

ऑफलाइन चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 19-12-2020

बैंक चालान से आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि - 21-12-2020

टीयर-1 के लिए सीबीटी की तिथि - 12-04-2021 - 27-04-2021

टीयर -2 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि - अभी जारी की जानी है।

आवेदन शुल्क 

 महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग, एससी, एसटी व पूर्व कर्मियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। 

Apply Online

फोटो को लेकर रखे सावधानी वरना खारिज हो जाएगा आपका आवेदन-

 एसएससी ने कहा है उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि उनकी फोटो तीन महीने से ज्यादा पुरानी (नोटिफिकेशन जारी होने वाले दिन से) नहीं होनी चाहिए। साथ ही फोटो पर वह डेट प्रिंट होनी चाहिए जिस पर वह खींची गई है। फोटो का साइज 20 केबी से 50 केबी के बीच का होना चाहिए। वह जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए। अगर फोटो पर डेट प्रिंट नहीं होगी तो आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान के जनक बी आर अंबेडकर की पुण्यतिथि विशेष

क्या समय के साथ फिंगरप्रिंट भी बदल सकते हैं?