Posts

Showing posts with the label Politics

घनश्याम तिवाड़ी की घर वापसी,भाजपा में लौटे तिवाड़ी Rajasthan Ghanshyam Tiwari Rejoins BJP

Image
  घनश्याम तिवाड़ी कि घर वापसी भाजपा में लौटे तिवाड़ी  राजस्थान में वसुंधरा के विरोधी रहे घनश्याम तिवाड़ी की फिर भाजपा में एंट्री, पिछले चुनाव में जमानत तक नहीं बचा सके तिवारी की घर वापसी को कुछ कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं, क्योंकि  घनश्याम तिवारी वसुंधरा राजे के धुर विरोधी माने जाते हैं| पूर्व मुख्यमंत्री राजे से  वैचारिक मतभेद  एवं  राजनीतिक संघर्ष के चलते भाजपा से अलग होकर नई राजनीतिक पार्टी ( भारत वाहिनी पार्टी) का गठन कर दिया था| जयपुर में भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजस्थान की वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवाड़ी रविवार को फिर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। तिवाड़ी को वसुंधरा राजे का धुर विरोधी माना जाता है। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वसुंधरा राजे से विरोध के चलते तिवाड़ी ने भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी पार्टी बनाई थ...

राजस्थान में भाजपा कांग्रेस ने मिलाया हाथ Rajasthan-BJP Congress help each other to keep Regional Parties out

Image
  कांग्रेस की हार के बाद  क्षेत्रीय दलों को हटाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में सांठगांठ दोनों ही पार्टियों ने मिलाया हाथ राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद प्रमुखों के चुनाव में क्षेत्रीय दलों को दूर रखने के लिए हाथ मिला लिया है। डूंगरपुर जिला परिषद चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के उम्मीदवार को हराने के लिए कांग्रेस ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराने वाले बीजेपी नेता का समर्थन कर दिया। ध्यान रहे कि बीटीपी ने प्रदेश में राजनीतिक संकट और राज्यसभा चुनाव के दौरान गहलोत सरकार का साथ दिया था।  डूंगरपुर जिला परषिद की कुल 27 सीटों में से 13 पर बीटीपी का समर्थन प्राप्त उम्मीदवार जीते हैं, जबकि बीजेपी को 8 और कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। कांग्रेस और बीजेपी ने सूर्य अहारी का समर्थन किया और वह जिला प्रमुख चुने गए। इसी तरह नागौर जिले में खिनवसर पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी ने साथ आकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के उम्मीदवार को हरा दिया। आरएलपी बीजेपी की सहयोगी पार्टी है। ...

बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला BJP National President Convoy Attacked In Bengal Hindi

Image
  पश्चिम बंगाल में  अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर  सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, वही अब बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात फिर से खड़ी होने लगी है| गौरतलब है कि 10 दिसंबर को डायमंड हार्बर पश्चिम बंगाल में भाजपा  कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जाते वक्त कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला बोल दिया गया, हालांकि हमले में नड्डा को कोई चोट नहीं आई|  इस हमले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गए| पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और काफिले को आगे बढ़ने के लिए रास्ता मिला| इसके बाद नड्डा ने अपना सम्मेलन स्थगित कर दिया और कोलकाता के लिए निकल गए|  पुलिस ने इस घटना को कमतर बताने की कोशिश की, और कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण रही | बंगाल पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा आयोजन स्थल डायमंड हार्बर दक्षिण 24 ...

2020 राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव परिणाम Rajasthan Panchayat & Jila Parishad Election 2020

Image
  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों की चुनावों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा। कांग्रेस की जीत की दावेदारी पेश करने वाले कई मंत्री भी पंचायत की परीक्षा में फेल हो गए। भाजपा ने 1836 सीटे जीती पंचायती राज चुनाव में वहीं कांग्रेस ने 1718 सीटों पर जीत हासिल की | बीजेपी को मिली बढ़त पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत काे वजह बताई् ,ज्ञात हो की राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिये 11 दिसंबर को चुनाव होंगे।       पंचायत चुनाव का परिणाम  21 जिलों में मतदान हुए थे। 21 जिलों के 4051 पंचायत समिति सदस्यों के घोषित हुए हैं अब तक, परिणाम में कांग्रेस ने 1852 सीटों पर जीत हासिल की, ...

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव भाजपा का प्रयोग कितना सफल

Image
  तेलंगाना हैदराबाद नगर निकाय चुनाव मैं शुक्रवार को आए परिणाम में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया तथा भाजपा दक्षिण में अपने जनाधार को जुटाने के पहले प्रयोग में सफल रही| हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में 150 में से 48 सीटे जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS) को कड़ी चुनौती दी| हालांकि टीआरएस सबसे बड़ी पार्टी बन कर जरूर उभरी है लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है साथ ही ओवैसी की पार्टी मैं लगभग अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा कर तीसरा नंबर हासिल किया जबकि इन चुनावों में कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई कांग्रेस ने तेलंगाना राज्य बनने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अपना जनाधार लगातार खोया है जबकि एक समय ऐसा था कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की तूती बोलती थी | भाजपा ने इस नगर निकाय चुनाव को एक प्रयोग के रूप में लिया जो दक्षिण में चुनाव से पहले दक्षिण की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, भाजपा ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए अपने पूरे शीर्ष नेतृत्व को इस चुनाव में लगा दिया था जिसका फायदा भी भाजपा को होता हुआ दिख रहा है और भाजपा का दक्षि...

योगी से क्यों घबराई महाराष्ट्र सरकार !

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे से राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ गई है योगी के द्वारा बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) में लखनऊ नगर निगम के 200 करोड़ के बोन्ड के उद्घाटन के साथ यूपी में विनियोग(Investment) के लिए निवेशकों को लुभाने के लिए बड़े उद्योगपतियों से मिले और नोएडा में फिल्म सिटी निर्माण के लिए अभिनेताओं(Actor) और निर्देशकों(Director) से चर्चा की|  फिल्म सिटी के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मचा हुआ है एक तरफ एनसीपी(NCP) के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन किया तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी बिना नाम लिया इशारों में निशाना साधा और कहा कि मुंबई से फिल्म सिटी को शिफ्ट करना आसान नहीं होगा साथ ही महाराष्ट्र सरकार में गृह मंत्री ने भी योगी पर जमकर निशाना साधा शिव सेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने भी नोएडा में फिल्म सिटी निर्माण पर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला जिसका जवाब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने दिया और कहा कि वर्तमान में बॉलीवुड जगत पर अंडरवर्ल्ड का साया है साथ ही पलटवार करने में मुख्यमंत्...