बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हमला BJP National President Convoy Attacked In Bengal Hindi
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, वही अब बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात फिर से खड़ी होने लगी है| गौरतलब है कि 10 दिसंबर को डायमंड हार्बर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जाते वक्त कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला बोल दिया गया, हालांकि हमले में नड्डा को कोई चोट नहीं आई|
इस हमले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गए| पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और काफिले को आगे बढ़ने के लिए रास्ता मिला| इसके बाद नड्डा ने अपना सम्मेलन स्थगित कर दिया और कोलकाता के लिए निकल गए|
पुलिस ने इस घटना को कमतर बताने की कोशिश की, और कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण रही |बंगाल पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा आयोजन स्थल डायमंड हार्बर दक्षिण 24 परगना सुरक्षित पहुंच गए| कुछ राहगीरों ने छिटपुट और अचानक से उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों पर पत्थर फेंके| हर कोई सुरक्षित है और स्थिति शांतिपूर्ण है वास्तव में क्या हुआ यह पता लगाने की जांच जारी है"|
इस घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि "बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है| केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है, बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा"|
इसके बाद शाह ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि "तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है| टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुंचाया गया है,वह लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दुखद भी है और चिंताजनक भी|
वहीं ममता बनर्जी ने काफिले पर हुए हमले को नौटंकी करार देते हुए इस घटना को एक सोची-समझी योजना का हिस्सा बताया और सवाल उठाया कि बीएसएफ और सीआरपीएफ कह रहे थे कोई आपको कैसे छू सकता है
और किस-किस ने क्या-क्या कहा
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल सीरिया में तब्दील हो गया है|
वही पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्या बंगाल में कानून का शासन है? हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला किया जा रहा है, हमारे पार्टी कैडर और नेता घायल हैं, यह लोकतंत्र में अभूतपूर्व है|
इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक नेताओं को इस तरह से निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले को गंभीरता से देखते हुए इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए और इस घटना की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए|



Comments
Post a Comment
Please Do Not Spam in Comment Box